पुलिस का खुलासा, महिला जज की पहले नस काटी फिर गला दबाकर हत्या
कानपुर। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके साफ किया कि प्रतिभा की मौत गला दबाने से हुई है।

शलभ माथुर ने कहा कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति अभिषेक ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। वहीं आरोपी किसी भी सवाल का जवाब देने की बजाए खुद को जेल भेजे जाने की बात कह रहा है।
व्हाट्सएप चैट पर धमकी दी थी
एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप चैट से में पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। व्हाट्सएप चैट पर पति ने महिला को दे देख लेने व खत्म करने की धमकी दी थी। वह महिला के घरवालों को भी धमकी देता था।
पहले नस काटी फिर गला घोंट दिया
पुलिस के अनुसार आरोपी पति घटना के दिन ही सुबह घर पर पहुंच गया था और उसने महिला की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन जब महिला की मृत्यु नहीं हुई तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दुपट्टे से पंखे पर लटका दिया।
पुलिस के सवालों का पति के पास नहीं जवाब
आरोपी पति से जब यह पूछा गया कि उसने शव को नीचे उतारने से पहले क्यों नहीं बताया तो उसने कहा कि मैंने जैसे ही प्रतिभा का शव पकड़ा तो वह नीचे आ गई। लेकिन पुलिस का कहना है कि इतनी भारी चीज छूने से नीचे नहीं गिर सकती है।
नौकर पर उठ रहे थे सवाल
वहीं घर के नौकरों पर उठ रहे सवाल पर पुलिस का कहना है कि नौकर रविवार को ही सामने आए और उन्होंने बताया कि प्रतिभा ने उन्हें रामनवमी के मौके पर छुट्टी पर भेज दिया। नौकरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पति-पत्नी के बीच दो दिन पहले ही झगड़ा हुआ था।
प्रतिभा की हत्या की मुख्य वजह का खुलासा करते हुए पुलिस का कहना है कि दोनों ही परिवारों के बीच काफी तनाव था, चैट में एबॉर्शन की भी बात सामने आई है। वहीं इस मामले में किसी और की मिलीभगत तो नहीं है इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications