दिन में 'एंटरटेनमेंट' करने के बाद रात में ऐसे लूटता था गिरोह, पुलिस ने बताई कहानी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक बड़े लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। ये गैंग दिन में बहरूपिया बनकर लोगों के सामने नाच गाना करके उनका मनोरंजन करते थे। उसके बाद रात में लुटेरे बनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। दरअसल शहर में लगातार बड़ रही लूट की घटनाओं से पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए लुटेरों से पुलिस ने पूछताछ करके जेल भेज दिया हे।

police exposed gang who do robbery during night

दरअसल इन बदमाशों ने 8 जुलाई को थाना सिंधौली क्षेत्र में बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद 8 अगस्त को थाना रोजा क्षेत्र मे एक व्यापारी को लूटा गया था। इन दो लूट की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। एस चिनप्पा के मुताबिक बीती रात क्राइम ब्रांच और सिंधौली पुलिस लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक सवार चार लोग आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। ये देखकर पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक सवार लूटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों मे पिंकू, बबलू, राजकुमार और चुंगाली निकले। पूछताछ में लूटेरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

police exposed gang who do robbery during night

एसपी एस चिनप्पा के मुताबिक पकड़े गए लुटेरों बरेली के रहने वाले हैं। उनका परिवार बरेली में रहता है। लेकिन पैसा कमाने के लिए ये शाहजहांपुर आ बसे। पहले तो भीख मांगकर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन जब इनका खर्च नहीं पूरा नहीं हुआ तो ऐसी वारदातों को अंजाम देने लगे।

ये भी पढ़ें- यूपी में टॉर्च और लालटेन की रोशनी में इस तरह खोजा गया विकास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+