ताजमहल के प्रतिबंधित दायरे में एक बार फिर उड़ा ड्रोन, अब तक 18 बार सुरक्षा में लग चुकी है सेंध

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उस वक्त उड़ गए जब ताजमहल कॉरिडोर पर उन्होंने ड्रोन उड़ता देखा। फिलहाल देश की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग ने अहम सुराग दिए हुए हैं। ड्रोन आगरा किला और ताज महल के बीच से इजरायली पर्यटक द्वारा उड़ाया गया था। ताजमहल की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले पर्यटकों के पास जा पहुंची और उन्होंने ड्रोन को नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने पर्यटकों से लंबी पूछताछ की इस दौरान पर्यटकों ने नियमों की जानकारी ना होने का हवाला देते हुए लिखित में माफी मांगी जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। गौरतलब है कि ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई विदेशी सैलानी ताज के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर इसकी सुरक्षा में सेंध लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: नकली एसटीएफ अधिकारी बन करते थे अपहरण का काम, पैसे ना मिलने पर जेल भेजने की देते थे धमकी

दो सालों में इतनी बार ताजमहल पर उड़ाया गया है ड्रोन

दो सालों में इतनी बार ताजमहल पर उड़ाया गया है ड्रोन

पिछले दो सालों में ताजमहल के ऊपर 18 से ज्यादा बार उड़ाया गया है ड्रोन। ये ताज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। लेकिन 500 मीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित है। ऐसे में ड्रोन उड़ने से ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ताजमहल के 500 मीटर के अंदर ड्रोन उड़ाने की है सख्त मनाही

ताजमहल के 500 मीटर के अंदर ड्रोन उड़ाने की है सख्त मनाही

ताजमहल के आसपास 500 मीटर के दायरे में ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। ये प्रतिबंध तत्कालिक डीएम पंकज कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाए थे। इसके बाद भी ताजमहल के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ने की घटना लगातार हो रही हैं। इस पर सुरक्षा दल पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है।

कब-कब सुरक्षा में लगी सेंध

कब-कब सुरक्षा में लगी सेंध

1- 29 दिसंबर 2017 को ताज के ऊपर उड़ाया गया ड्रोन।
2- 11 फरवरी 2018 को दक्षिणी गेट से उड़ाया गया ड्रोन।
3- 5 मार्च 2018 को ताज के ऊपर उड़ाया गया ड्रोन।
4- 10 अगस्त 2018 को ताज पर ड्रोन उड़ा था। इसमें इजरायल के पर्यटक और होटल मैनेजर को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+