यूपी में बिक रहा जानलेवा जहरीला दूध, केमिकल और रिफाइंड तेल का इस्तेमाल

हरदोई। यूपी में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बड़े पैमाने पर जहरीला दूध बेचा जा रहा है। यह वह दूध है जो सेहत बर्बाद कर सकता है। लखनऊ से सटे हरदोई जिले में कई दूध विक्रय केंद्र और डेयरी पर डीएम के निर्देश में छापेमारी हुई और ऐसी काली सच्चाई सामने आई कि अधिकारी भी हैरान रह गए।

हजारों लीटर दूध नष्ट किया

हजारों लीटर दूध नष्ट किया

घातक रसायन और नकली रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करके चिकनाईयुक्त दूध तैयार किया जा रहा है। हरदोई के संडीला इलाके में कई दूध डेयरी पर छापेमारी करके प्रशासन ने लगभग 4000 लीटर दूध को नष्ट करवा दिया और मुकदमा दर्ज करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिरासत में दो लोग

हिरासत में दो लोग

इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बड़ा रैकेट है जो जहरीले दूध के कारोबार में जुड़ा है और बड़े पैमाने पर होटलों, मिठाई की दुकानों, मैरिज लॉन कैटरिंग के कारोबार में इस नकली दूध को खपाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक-एक करके कई दूध डेयरियों की जांच की जा रही है।

केस दर्ज कर कार्रवाई

केस दर्ज कर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि घातक रसायन और नकली रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करके दूध बनाया जा रहा है। इस मामले में कई डेयरियों पर छापेमारी की गई जिसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+