'पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना' हुई शुरू, यूपी सीएम योगी ने पीएम का आभार जताते हुए बताया कैसे करें अप्लाई
PM Surya Ghar Free Bijli Yojana: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने सूर्योदय योजना के बाद अब पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना शुरू करने का ऐलान किया है। ये योजना उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी लागू होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार जताया है।
बता दें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल से इस योजना को लेकर पोस्ट किए जिसमें उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी।
पीएम मोदी ने अपनी इस पोस्ट में ये भी बताया कि इस योजना के तहत रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे। योजना का लक्ष्य 300 यूनिट मुफ्त बिजली देकर 1 करोड़ घरों को रोशनी से जगमग किया जाना है। पीएम मोदी ने बताया कि मुफ्त बिजली पाने के लिए सोलर पैनल लगवाने का अधिक बोझ लोगों पर ना आए इसके लिए सरकार द्वारा ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा "आमजन की खुशहाली और पर्यावरण की बेहतरी के लिए सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री ने 'पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना' आरंभ की है।
उन्होंने कहा ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने जा रही इस युगांतरकारी योजना के द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली से 01 करोड़ घर रोशन होंगे। इस जनहितकारी योजना से लाभान्वित होने के लिए आप सभी http://pmsuryaghar.gov.in पर शीघ्र आवेदन करें।
सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित तथा आमजन को बिजली बिल में राहत प्रदान करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री!"
-
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्या हैं सुविधाएं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications