बहराइच: पीएम नरेंद्र मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला अपना डेरा

एसपीजी जवानों ने जनसभा स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ एसपीजी की टीम भी सतर्क है। एसपीजी के अधिकारी रैली स्थल की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। इसी के चलते मंगलवार को एसपीजी के आला अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को दिशा निर्देश दिया।

PM मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला डेरा
PM मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला डेरा

एसपीजी जवानों ने जनसभा स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने चैपाल सागर के निकट स्थित रैली स्थल का जायजा लिया।

PM मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला डेरा
PM मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला डेरा

इस दौरान एसपीजी के एआईजी विमल कुमार, आईजी नवनीत सिकेरा समेत देवीपाटन मंडल के डीआईजी ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं एसपीजी जवानों ने सभा स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए हैलीपैड पर चॉपर उतारकर मॉकड्रिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+