पशुओं के लिए पीएम मोदी यूपी में लाएंगे गुजरात मॉडल, देखेंगे लाइव ऑपरेशन
नई दिल्ली। इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली के विशेषज्ञ और स्टॉफ सदस्यों ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनौपचारिक मुलाकात की गुजारिश की थी, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है और अब प्रधानमंत्री मोदी इन लोगों से मुलाकात करेंगे। आईवीआरआई के डायरेक्टर आरके सिंह को इस बाबत जानकारी दे दी गई है कि पीएमओ ने उनकी गुजारिश को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्हें शहंशापुर जोकि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पास है, वहां मिलने के लिए कहा गया है। पीएम मोदी यहां शनिवार को पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करेंगे जोकि एक हफ्ते तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें- PICS: वाराणसी में PM मोदी का होगा BHU वाली छात्राओं से सामना! मंदिर जाने से पहले देना होगा जवाब

लाइव ऑपरेशन करके दिखाएंगे
आरके सिंह ने बताया कि हमसे कहा गया था कि एक फील्ड सर्जरी टीम को भेजा जाए जोकि पीएम मोदी और उनकी टीम के सामने पशुओं का लाइव ऑपरेशन कर सके। जिसके बाद हमने बुधवार को नौ सदस्यों की एक टीम को भेजा था, बाकि के सदस्य और उपरकरणों को आज (21 सितंबर) भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएमओ की ओर से स्पष्ट तौर पर यह नहीं कहा गया है कि हमें क्या दिखाना है, लेकिन हमने फैसला लिया है कि हम तीन सर्जरी करके दिखाएंगे, जिसमें डायग्लोस्टिक टेक्निक, औजार और किसी भी तरह की पशुओं में बीमारी का इलाज करके दिखाएंगे।
Recommended Video


कई तरह का करेंगे ऑपरेशन
आरके सिंह ने बताया कि हमारी विशेषज्ञों की टीम लिगामेंट का ऑपरेशन करके दिखाएगी, बकरी की किडनी स्टोन को निकालकर दिखाएगी, साथ ही अन्य पशुओं की बीमारी का इलाज करके दिखाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन हमारे लिए रोज की बात हैं और हमारे अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन हर रोज होते हैं। इस दौरान हम तमाम उपकरणों का भी प्रदर्शन पीएम के सामने करेंगे। आपको बता दें कि इस मेले में तमाम जिलों से तकरीबन 20,000 जानवर इकट्ठा होंगे, जिसमे गाय, भैंस, घोड़े, बकरी, भेड़, ऊंट आदि शामिल होंगे। इस दौरान राज्य का पशु विभाग मुफ्त में टीकाकरण अभियान भी चलाएगा। इसके लिए 40 सदस्यों की एक टीम को मेले में भेजा गया है।

गुजरात की तर्ज पर यूपी में शुरुआत
आरके सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए हमने टीम को भेजा है, हमारा लक्ष्य है कि इस मेले में 1000 जानवरों को हर रोज टीका लगाया जाए। हमारी टीम इस दौरान लोगों को बताएगी कि कैसे जानवरों को बीमारी से बचाया जाए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करने से जानवरों की बीमारी का इलाज हो सकेगा। यह गुजरात की ही तर्ज पर मेला लगाया जाएगा, जहां जानवरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस तरह के मेले हर जिले में एक बार लगाया जाता है जहां जानवरों को समस्याओं का समाधान किया जाता है और उनका इलाज किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कैंप की शुरुआत पीएम मोदी ने 2002 में गुजरात में की थी, जब वह वहां के मुख्यमंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications