यूपी चुनाव से पहले सभी 403 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

लखनऊ, 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया हमारी ओर देख रही है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Narendra Modi की Virtual Election Rally, निशाने पर Akhilesh Yadav | वनइंडिया हिंदी
    pm

    पीएम ने कहा कोरोना का यह कालखंड पूरी दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आकर आया है और एक प्रकार से दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी है जहां पर टर्निंग प्वाइंट मुश्किल है। आगे की दुनिया जो हम देखने वाले हैं वह वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना काल से पहले थी। जैसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया में बदलाव आया था वैसे ही कोरोना के बाद दुनिया में बहुत सारे बदलाव की संभावना है। इसके प्रारंभिक संकेत नजर भी आने लगे हैं। हम सबने इसे सुना होगा कि आज भारत की तरफ देखने की विश्व के नजरिए में बहुत बड़ा बदलाव आया है। भारत जैसे विशाल, लोकतांत्रिक देश को अब दुनिया के लोग अधिक मजबूत रूप में देखना चाहते हैं। जब दुनिया भारत को नए सिरे से देख रहा है तो हमारे लिए भी आवश्यक है कि हम देश को तेज गति से आगे बढ़ाएं। यह समय नए अवसरों, नए संकल्पों की सिद्धी का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उसको लेकर अधिकतर लोगों ने बजट का स्वागत किया है। आपने भी देखा होगा कि इस बजट में देश को आधुनिकता की ओर ले जाने के कई विकल्प हैं। बीते सात वर्षों में जो निर्णय लिए गए, जो नीतियां बनीं, पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया, उस वजह से भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। 7-8 साल पहले भारत की जीडीपी 1.10 लाख करोड़ की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था 2.20 लाख करोड़ के आस-पास की है। 2013-14 में भारत का निर्यात 2.85 लाख करोड़ का था, आज यह 4.70 लाख करोड़ है। आज देश में 80 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश है। कोरोना काल में भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था की मजबूती से दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+