UP News: जब तक जिंदा हूं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा, सीतापुर में बोले पीएम मोदी
UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट पर चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद, ओबीसी आरक्षण के बहाने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अपना कोई परिवार है नहीं है। मेरा परिवार और वारिस आप हैं।
मोदी ने कहा कि मेरा भारत मेरा परिवार है, इसलिए जैसे परिवार का मुखिया अपने वारिस के लिए दिन रात काम करता है। वैसे ही मैं आपके परिवार के सेवक के तौर पर काम कर रहा हूं। पीएम मोदी ने रविवार को हरगांव कस्बे में आयोजित रैली में जनता से कहा कि आप मेरे वारिस हैं, मैं आपको कुछ देकर जाना चाहता हूूं। मुझे आपके क्षेत्र सीतापुर का विकास करना है, आपका विकास करना है। देश का विकास करना और उसे विकसित बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पूर्व आपने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकारों का काम देखा है।इंडी गठबंधन वाले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बांध कर रखते थे और देश की सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ काम नहीं करने दे रहे थे। उत्तर प्रदेश में कितने शहरों में स्लीपर सेल थे? एजेंसियां मेहनत से आतंकवादियों को पकड़ती थीं। समाजवादी सरकार आतंकवादियों के मुकदमें वापस ले लेती थी और अफसरों पर दबाव बनाया जाता था।
यह भी पढ़ें UP News: फारुख़ अब्दुल्ला पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- इनके बयान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं
मोदी ने आगे कहा कि जो अफसर आनाकानी करते थे। उनको सस्पेंड कर दिया जाता था। वाराणसी मामले में तो अदालत ने सपा से पूछा था कि क्या आतंकवादियों को पद्मभूषण देने का प्लान है क्या?
पीएम मोदी ने कहा कि 75 वर्ष पहले जब संविधान बन रहा था तो हमारे संविधान निर्माताओं ने साफ कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा ,लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन इस पर अड़े हुए हैं। क्योंकि यह देश को तोडऩे के लिए लगे हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में 27 % ओबीसी का आरक्षण है। इन्होंने रातो रात एक फ तवा निकाला आर्डर निकाला। कहा कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम हैं वो पसमंदा हो या सैयद हो कोई भी हो। हर मुस्लिम को रातो-रात ओबीसी बना दिया।
उन्होंने साथ में जोड़ा कि अब इससे क्या हुआ? जिन ओबीसी को 27 % आरक्षण मिलता था। उसमे रातो रात ये नए ओबीसी आ गए। पीएम ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने पहले वाले आरक्षण पर डाका डाला। अब इनका इरादा है जो कर्नाटक में जो किया, वहीं पूरे भारत में करें। पीएम नरेंद्र मादी ने कहा कि मैं जब तक मोदी जिंदा है, मैं संविधान से किसी को भी खेलने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि जब तक मोदी जिंदा है मैं धर्म के आधार पर आरक्षण होने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं एससी.एसटी.ओबीसी के आरक्षण की चोरी नहीं करने दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications