PM Modi Road Show in Kanpur: पीएम मोदी ने कानपुर में के रोड शो में डमरू की आवाज के बीच गूंजा जय श्रीराम
PM Modi Rally in Kanpur: लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में भव्य रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कानपुर वासियों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी हाथ में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल हाथ में लहराते हुए नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरूआत गुमटी गुरुद्वारा पर हुई। गुरुद्वारे के सामने डमरू नाद बजाकर आरती गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया वहीं पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में जाकर माथा भी टेका।
इस रैली के दौरान पीएम मोदी का स्वागत वैदिक मंत्र स्वस्तिवाचन, संख ध्वनि, गंगा आरती से किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के हाथ जोड़ते ही भीड़ ने जयकारा लगाया जय श्रीराम और मोदी है तो मुमकिन हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों के 7 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया, जहां 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है।
रोड शो के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़े, भीड़ खुशी से झूम उठी और पूरा माहौल 'जय श्री राम' और 'मोदी है तो मुमकिन है' जैसे नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी के रोड शो में हजारों हाथों में मोबाइल फोन की फ्लैश चमकने से लोग मंत्रमुग्ध नजर आ रहे थे।
पीएम मोदी रोड शो के दौरान कोई भाषण नहीं दिया लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और हाथ में कमल का चुनाव चिह्न लहराकर कानपुर से प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए समर्थन भी मांगा।
रोड शो के दौरान ब्लॉक नंबर 34 में सिंधी समुदाय के लोगों को डांडिया खेलते और आयो लाल झूलेलाल कहते देख पीएम मोदी ने कुछ सेकेंड के लिए अपना काफिला रोक दिया।
सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी और भीड़ मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रही थी। भीड़ इस पल को अपने मोबाइल में सेव करने को बेताब नजर आए।
पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम महिलाएं भी उनका स्वागत करने पहुंचीं। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक सबसे अच्छा फैसला है, जिससे महिलाओं को ताकत मिली है।
पीएम मोदी के साथ इस रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कानपुर से प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
पीएम मोदी के रोड शो का वीडियो और फोटो शेयर करते हुए लिखा "सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। कानपुर लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का उत्साह भाजपा की प्रचंड विजय का जयघोष है।"












Click it and Unblock the Notifications