अमेठी में बरसे राहुल गांधी, कहा- पीएम मोदी ने देश की रीढ़ कहे जाने रोजगार सेक्टर को तोड़ा

अमेठी, फरवरी 25। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी में पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा।

Recommended Video

    UP Election 2022: Jagdishpur में Rahul Gandhi और Priyanka ने BJP पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    मोदी सरकार ने देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ी- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश की रीढ़ कहे जाने वाले रोजगार सेक्टर के लिए कुछ नहीं किया है, आप देखेंगे कि आने वाले समय में इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, फिर चाहे आप अपने बच्चे को कितना भी पढ़ा-लिखा लो। राहुल गांधी ने आगे कहा कि कोविड के समय इस सरकार ने मेरी नहीं सुनी थी, लेकिन आपने गंगा में बहते हुए शवों को जरूर देखा होगा।

    'अंबानी और अडाणी नहीं देंगे रोजगार'

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये भाजपा वाले कहते हैं कि पिछले 70 साल में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया, वो सही कहते हैं, इसका मतलब है कि कांग्रेस ने इन 70 सालों में अंबानी और अडाणी के लिए कुछ नहीं किया, आप इस बात को याद रखिए कि देश के अरबपति की वजह से देश में रोजगार के अवसर पैदा नहीं होते, बल्कि छोटे दुकानदारों और व्यापारियों और किसानों की वजह से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

    गुरुवार को पीएम मोदी पहुंचे थे अमेठी

    आपको बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेठी में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। अमेठी में पीएम मोदी ने कहा था कि यूपी में सपा और कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है और इस परिवारवाद की राजनीति ने देश का नुकसान किया है। पीएम ने कहा था कि यह परिवारवादी लोग जमीन की हकीकत से दूर आसमान में रहते हैं, जमीन पर क्या चल रहा है इन्हें दिखाई ही नहीं देता।

    2019 से पहले कांग्रेस का गढ़ था अमेठी

    आपको बता दें कि अमेठी 2019 से पहले कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में इस गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी और बीजेपी की स्मृति ईरानी ने यहां से जीत दर्ज कर की थी। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनाव में हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+