Pm Kisan Yojna 19th Installment: इंतजार खत्म! मिलने जा रही पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, सिर्फ इतने दिन शेष
Pm Kisan Yojna 19th Installment Latest News Hindi Uttar Pradesh: किसान जो काफी दिनों से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। सिर्फ आज से ठीक तीसरे दिन यानी 24 फरवरी को किसान योजना की अगली किस्त मिलने जा रही है। इसे लेकर महराजगंज जिले के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों को 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसमें महराजगंज के लगभग 4लाख से अधिक किसानों को 80 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्थानांतरित की जाएगी।

PM Kisan Yojna: जल्द आने वाली है अगली किस्त, कहीं आप ने तो नहीं की यह गलती, कर लें जांच
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निचलौल में 2 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिसमें महराजगंज के सांसद और देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित विधायकगण, जिलाधिकारी, सीडीओ भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। वर्तमान समय में कई योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही हैं। कृषि विविधीकरण, प्राकृतिक खेती सहित कई मिशनों पर काम चल रहा है। किसानों को लगातार जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications