PM Kisan Yojana: पाना चाहते हैं पीएम किसान सम्मान निधि तो जरूर कर लें यह काम, ये हैं जरूरी दस्तावेज
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए भी कुछ जरूरी काम हैं जो पूरा कर लेने है। इनकी वजह से भुगतान रुक सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से काम पहले करने हैं, कौन पात्र हैं और कौन से महत्वपूर्ण कागजात लगेंगे।
रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य
इसके लिए उन्हीं लोगों को पात्र माना जाएगा जिन्होंने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है। जिन्होंने अभी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर कराया है वो 31 जनवरी तक करा सकते हैं।

Bijali Bill News: अभी तक नहीं जमा किया बिजली का बिल तो तुरंत कर लें यह काम, हो सकता है भारी नुकसान
इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
फार्मर रजिस्ट्री (डिजिटल आइडेंटिटी-गोल्डेन कार्ड) के लिए upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है।
ये लगेंगे जरूरी दस्तावेज
इसके लिए किसान के पास खतौनी, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
ऐसे भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
किसान मोबाइल एप (फार्मर रजिस्ट्री यूपी) या पोर्टल के माध्यम से खुद फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। किसान किसी जन सुविधा केंद्र पर जाकर भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
ये भी होंगे फायदे
किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन कराने के कई फायदे हैं। इसे कराने के कई और फायदे होंगे। इसके बाद बार-बार ई-केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बैंक से डिजिटल केसीसी के माध्यम से अधिकतम दो लाख रुपये का लोन बिना किसी दस्तावेज के पात्रता के अनुसार उसी दिन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही कृषि व कृषि से जुड़े विभाग की सभी योजनाओं में सब्सिडी का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications