Bijali Bill News: अभी तक नहीं जमा किया बिजली का बिल तो तुरंत कर लें यह काम, हो सकता है भारी नुकसान

Bijali Bill And OTS Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली बिल जमा करने को लेकर खासा पहल किया जा रहा रहा। सरकार की एक मुश्त समाधान योजना ने लोगों को राहत दी है। इसके साथ ही विभाग ने जमकर वसूली की है। इसके बाद भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। उन लोगों के लिए यह खबर ज्यादा उपयोगी है।

एक मुश्त समाधान योजना का अंतिम चरण एक मुश्त समाधान योजना का अंतिम चरण गुरुवार से शुरू हो चुका है जो 31 जनवरी तक रहेगा। तीसरे चरण के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने का सुनहरा मौका है।

bijali bill up
मिलेगा इतना छूट
तीसरे व अंतिम चरण में भी उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। तीसरे चरण में एक किलोवाट भार तक एवं पांच हजार रुपये तक के बकाए पर एकमुश्त भुगतान करने पर अधिभार में 70 फीसदी और किस्तों में जमा करने पर 55 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे ही एक किलोवाट भार एवं पांच हजार रुपये से अधिक बकाए पर एकमुश्त भुगतान पर 50 प्रतिशत और किस्तों में भुगतान पर 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है। एक किलोवाट से अधिक भार के घरेलू उपभोक्ताओं, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं, निजी संस्थानों व लघु एवं मध्यम उद्योग के सभी भार के उपभोक्ताओं को बकाए के एकमुश्त भुगतान पर 40 प्रतिशत तथा किस्तों में भुगतान पर 30 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

UP News:योगी सरकार ' नव विवाहित जोड़ों' के लिए करेगी खास पहल, इस तिथि से चलेगा यह अभियान
मुख्य अभियंता गोरखपुर आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिन लोगों ने अभी तक बिल नहीं जमा किया है वे नजदीकी बिजली केंद्र पर जाकर अपना बिल जमा कर दें। एक मुश्त समाधान योजना का अंतिम चरण है इसका लाभ उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+