PM Kisan Yojna कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया पीएम मोदी का खास प्लान, किसान होंगे मालामाल
PM Kisan Yojna: किसानों को मिली 19वीं किस्त, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया पीएम मोदी का खास प्लान जो किसानों को करेगा मालामाल
PM Kisan Samman Nidhi Latest News MP Pankaj Chaudhary Maharajganj Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर, बिहार से किसान सम्मान समारोह में पीएम० किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त के डिजिटल वितरण के अवसर पर आज कृषि विज्ञान, वसुली, निचलौल में केंद्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि 2019 में लगभग 11 करोड़ लोगों को 3.46 लाख करोड़ रुपए का डीबीटी किया गया। जबकि किसान सम्मान निधि की 19 किश्त में लगभग 11 करोड़ किसानों को 03.67 लाख करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री जी द्वारा डिजिटल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि को लाभप्रद बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि 2013 में भारत सरकार का जो कृषि बजट 21933 करोड़ था, वही बजट 2025-26 में 1.27 लाख करोड़ है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि डीबीटी के माध्यम से बिचौलियों को समाप्त कर किसानों को सीधे लाभान्वित किया जाए। यही कारण की पूर्व की सरकारों में जो पैसा 01 रुपए में केवल 15 पैसा पहुंचता था, वह आज शत-प्रतिशत किसानों के खातों में पहुंच रहा है।

Pm Kisan Yojna: क्या आपके खाते में नहीं पहुंची किसान योजना की 19वीं किस्त, जल्द कर लें यह काम
मंत्री ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी के लिए केवल यही चार जातियां हैं और इनको लाभान्वित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कृषि के संपूर्ण विकास का प्रयास केंद्रीय बजट में किया गया है। किसानों को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 100 कम पैदावार जिलों का चयन कर उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने का प्रयास सरकार करेगी।
दलहन आयात की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत किसानों का देश है, लेकिन हम आज भी दलहन के लिए विदेशों पर निर्भर हैं। प्रधानमंत्री जी ने इस दिशा में देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य दिया है। आज मंच से भी दलहन के बीजों का वितरण इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि किसानों को दलहन खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उर्वरक उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मोदी जी द्वारा गोरखपुर और झारखंड में खाद कारखानों को शुरू किया गया। इस बजट में भी एक उर्वरक खाद कारखाना खोलने का प्रस्ताव है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जी ने किसान क्रेडिट कार्ड, एमएसपी आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार कृषि और किसान के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।
समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा विभिन्न कृषि स्टालों का निरीक्षण किया गया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व बीज आदि का वितरण किया गया। इससे पूर्व मा. मंत्री जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उपस्थित लोगों ने आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications