Pm Kisan Yojna: क्या आपके खाते में नहीं पहुंची किसान योजना की 19वीं किस्त, जल्द कर लें यह काम
Pm Kisan Samman Nidhi 19 Installment Latest News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार बिहार के भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19 वीं किस्त जारी कर दी है। अगर आप के भी खाते में पीएम किसान योजना की राशि नहीं पहुंची है तो जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ये बातें तुरंत मान ले।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि 19 किस्त पात्र किसानों के खाते में भेज दी गई है। लेकिन जिन किसान भाइयों के खाते में यह राशि नहीं पहुंची है वे परेशान न हो बल्कि किसान काल सेंटर के नंबर 1800 -180- 1551 पर तुरंत कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही आपकी किस्त क्यों नहीं आई ये भी पता चल जाएगा। इस हेल्प लाइन नंबर पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कॉल किया जा सकता है।

PM-KISAN Yojana की 19वीं किस्त आज होगी जारी, जानिए किन किसानों के खाते में मिनटों में पहुंचेंगे 2 हजार रुपये
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किसान भाई पीएम किसान योजना की आईडी pmkisan - [email protected] पर अपनी शिकायत दर्ज करा समाधान पा सकते है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त पीएम मोदी द्वारा जारी कर दी है। इस अवसर पर महराजगंज जिले के निचलौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications