यूपी: गणतंत्र दिवस पर 658 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 18 अफसरों को मिलेगा प्लेटनिम प्रशंसा चिन्ह

Republic day: Police officers of UP to get award लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को डीजीपी का मेडल देकर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार प्रदेश के 658 पुलिस अधिकारियों का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। 18 पुलिस अफसरों को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, 72 को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह और 202 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। सेवा के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए 50 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। 199 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी एचसी अवस्थी ने सम्मान पाने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को बधाई दी है।

Platinum, gold and silver disk award to policemen on Republic Day

इन 18 अधिकारियों को मिलेगा प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह
एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय
एडीजी पीएसी बिनोद कुमार सिंह
एडीजी 112 असीम कुमार अरुण
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह
एडीजी/आइजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीना
आइजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल
आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार त्रिपाठी
आइजी प्रयागराज रेंज कविंद्र प्रताप सिंह
आइजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय
एसएसपी/डीआइजी कानपुर नगर डॉ.प्रीतिंदर सिंह
एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह
एसपी आंबेडकरनगर आलोक प्रियदर्शी
अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट चिरंजीव नाथ सिन्हा
अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट कुंवर रणविजय सिंह
पुलिस उपाधीक्षक डीजीपी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार
प्रतिसार निरीक्षक डीजीपी मुख्यालय पवन कुमार दुबे
उपनिरीक्षक एटीएस विनोद कुमार
मुख्य आरक्षी आगरा आदेश त्रिपाठी

बरेली आईजी को फील्ड वर्क के लिए मिलेगा प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह
बरेली आईजी राजेश कुमार पांडेय को इस बार गणतंत्र दिवस पर प्लेटनिम प्रशंसा चिन्ह उनके फील्ड वर्क के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान सर्विस रिकॉर्ड या फील्ड वर्क के आधार पर दिया जाता है। आईजी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस सेवा के दौरान कई बड़े ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है जिसमें कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर भी शामिल है। 2018 में सिल्वर प्रशंसा चिन्ह और 2019 में गोल्ड प्रशंसा चिन्ह आईजी राजेश कुमार पांडेय पा चुके हैं। इस बार बरेली में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उनको प्लेटिनम चिन्ह दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+