रायबरेली में बसपा नेता के पोस्टर में डीएम की तस्वीर, विवाद होने पर बोले- हटा देंगे

रायबरेली। मतदाता जागरूकता के नाम पर उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली शहर में जिला प्रशासन की ओर से जाने-अनजाने बहुजन समाज पार्टी के नेता व्यापारी बसंत सिंह बग्गा के साथ लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में जिलाधिकारी के साथ व्यापारी और बहुजन समाज पार्टी के नेता की तस्वीर जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। एक जिम्मेदार अधिकारी की फोटो, किसी पार्टी विशेष और व्यापारी नेता के साथ लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता आखिर क्यो पड़ रही है? एक बड़ा सवाल है वही जिला प्रशासन की किरकिरी कराने के लिए भी पर्याप्त है।

रायबरेली में बसपा नेता के पोस्टर में डीएम की तस्वीर, विवाद होने पर बोले- हटा देंगे

फिलहाल इन पोस्टरो के विषय पर जिलाधिकरी अनूप कुमार झा ने अनभिज्ञता जताई है।। तस्वीर में देख जा सकता है कि इसमें मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से यह होर्डिंगे लगवाई गयी है। अब इन होर्डिंगों पर गौर करिए पहली फोटो जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की है तो दूसरी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की। तीसरी फोटो जिस सख्स की लगी है वह व्यापारी नेता होने के साथ बसपा नेता भी है। व्यापारी बसंत सिंह बग्गा ने 6 वर्ष पूर्व बसपा का दामन थामा था और वर्तमान मे बसपा का कार्यकर्ता भी है।
जिलाधिकारी की फोटो के साथ इस व्यापारी व बसपा नेता के साथ लगी होने का अन्य व्यापारी विरोध कर रहे है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कह रहे है। वहीं इस पूरे मामले में जिलाधिकारी अनुज कुमार झां से बात की गयी तो साहब ने ऐसे किसी भी पोस्टर लगे होने से पल्ला झाड लिया और कहा कि अगर ऐसे कोई पोस्टर लगे होंगे तो उसे हटा दिये जायेगा। ये भी पढ़ें: ओडिशा में हीराखंड एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे 13 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+