योगी सरकार में सरकारी कॉलेज में बंटे अखिलेश की फोटो लगे बर्तन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार बन गयी हो लेकिन शासन स्तर से चलने वाली योजनाओं में आज भी सपा सरकार या पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ही योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की मिड डे मिल योजना के अंतर्गत मुरादाबाद के मंडी चौक स्थित राजकला गर्ल्स इंटर कालेज में 1 से 8 तक के छात्राओं को थाली, ग्लास और बैग का वितरण किया गया।
छात्राओं के बीच जिन बर्तनों का वितरण किया गया उसमें ग्लास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो पर खूब पढ़ो और खूब बढ़ो के साथ-साथ थाली पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम अंकित है।

आज भी सपा सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है और सूबे की भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की योजनाओं का ही अपनी सरकार में प्रचार-प्रसार कर रही है।
कॉलेज के प्रबंधक विनोद गुप्ता का कहना है कि देखने वाली बात ये है कि भाजपा सरकार में सरकारी बर्तन पर सपा का ठप्पा लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications