PGI Hospital: पीजीआई में आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश, CM योगी ने की घायलों के स्वास्थ्य की कामना
PGI Hospital: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को ऑपरेशन थियेटर में आग लग गई। आग लगने से दो मरीज़ों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सीएम योगी आदित्य नाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एसजीपीजीआई में लगी आग की घटना का लिया संज्ञान लिया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों और फायर बिग्रेड की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया है। वहीं डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

एक बयान में उन्होंने कहा डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव को मौक़े पर जाने के लिए कहा गया है। जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications