सुरेश रैना की बुआ- फूफा की हत्या करने वाले शातिर का एनकाउंटर, 50 हजार था इनाम

यूपी के मुजफ्फरपुर मे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हुए हमले में वांछित का एनकाउंटर हो गया। आरोपी फायरिंग के वारदात के बाद से फरार था।

Representational Images

यूपी के मुजफ्फरपुर में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के बुआ और फूफा की हत्या करने के मामले में वांछित ईनामी शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मामले पिछले एक साल से पुलिस को उसकी तलाश था। शातिर पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। भुठभेड़ का सामना कर रही पुलिस टीम में शामिल एक थानेदार को भी गोली लगी है।

मुठभेड़ में ढेर हुए शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक रिवॉल्वर, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। यूपी की शाहपुर थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली थी कि बावरिया गैंग के कुछ सदस्य मुजफ्फर में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद एसओजी मुजफ्फरनगर ने शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर शातिर को पकड़ने का प्लान बनाया।

पुलिस ने जब मुजफ्फरपुर के साहडूडी रोड पर एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा को तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर रही थी तब भी वे फायरिंग करते रहे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया उर्फ चलता फिरता निवासी मुरादाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। थानाध्यक्ष शाहपुर बबलू कुमार भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष शाहपुर और घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया उर्फ चलता फिरता निवासी मुरादाबाद बावरिया गिरोह का एक शातिर सदस्य था। उसके खिलाफ लूट और डकैती के करीब 15 से 16 मामले दर्ज हैं। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया शातिर बदमाश राशिद क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ- फूफा समेत एक अन्य की हत्या के मामले में वांछित था।

Recommended Video

    Bengal के Howrah में फिर भड़की हिंसा, CM Mamata और Anurag Thakur आमने-सामने |BJP-TMC |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+