यूपी पुलिस के कारनामे पर गुस्साई भीड़ ने जमकर किया बवाल, 13 नामजद तो 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लोगों के इस बवाल में फायरिंग और पथराव तक हुआ, जहां गुस्साई भीड़ में 3 लोग घायल हो गए तो वहीं पुलिस के भी 6 जवान बुरी तरह जख्मी हुए। बाद में पुलिस ने भारी फोर्स की मदद ली और भीड़ को हटाया गया।
हरदोई। कोतवाली शाहाबाद के अंतर्गत रविवार को नसीरपुर में एक शख्स की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक का नाम महेश बताया जा रहा है जो चौकीदार का काम करता है। महेश के भाई की तहरीर पर एक अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन परिवार के अन्य लोग एक शख्स छोटे लाल पर हत्या का आरोप लगा रहे है और रिपोर्ट दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोमवार देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने शाहाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। देर रात स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी।

वहीं इस पत्थरबाजी में गांव के तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालात बेकाबू होता देख अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, एसडीएम दिलीप कुमार क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रात में जाम खुलवाया।

देखिए Video...
वहीं कोतवाल वीके सिंह ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मार्ग पर जाम लगाने और पुलिस पर फायरिंग व पत्थरबाजी करने के मामले में 13 लोगों को नामजद किया है। 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मौके पर ज्वाला निवासी रवि कुमार, मनोहर लाल पिपरोली, शाहजहांपुर के विजय वर्मा को गिरफ्तार किया है। चौकीदार की मौत को दुर्घटना का मामला बताकर दायर मुकदमे से गांव वाले खासे नाराज हैं।












Click it and Unblock the Notifications