SC/ST एक्ट का विरोध कर रहे सवर्णों पर जवान ने की हवाई फायरिंग, लोगों ने जमकर पीटा
मिर्ज़ापुर। एससी एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को मिर्ज़ापुर में कई जगहों पर दुकानें बंद कराई गई तो कई जगह पर सड़क जाम की गई। जिला मुख्यालय पर मिर्ज़ापुर सेवा समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। विन्ध्याचल कोतवाली के विरोही गांव के पास मिर्ज़ापुर-इलाहाबाद पर सड़क जाम के दौरान विवाद में आर्मी मैन ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पब्लिक ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया।

मिर्ज़ापुर आते समय हुआ विवाद
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मुकेश सिंह सेना का जवान है। इस समय वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। गुरुवार की दोपहर वह किसी काम से बाइक लेकर मिर्जापुर आ रहा था। रास्ते में विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव के पास मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर ग्रामीण SC/ST एक्ट के विरोध में सड़क जाम किए थे। आर्मी मैन ने ग्रामीणों को रास्ते से हटने को कहा ग्रामीण नहीं माने इस बात को लेकर आर्मी मैन और ग्रामीणों में विवाद हो गया।

लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग
विवाद बढ़ने पर आर्मी मैंन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली तभी किसी ग्रामीण ने उसके हाथ को पकड़ लिया। आर्मी मैन ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आर्मी मैन की पिटाई कर दी। बवाल की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद दुबे ने भीड़ को खदेड़ा आर्मी मैन को वहां से भगाया। विवाद के दौरान उसकी पिस्टल गुम हो गई थी। पुलिस का कहना है कि उसकी पिस्टल उसे मिल गई।

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन और विन्ध्याचल मंदिर की दुकानें बंद
एससी एसटी एक्ट का असर मिर्जापुर जिले में भी देखने को मिला कई क्षेत्रों में दुकानें बंद रही लोगों ने सड़क जाम की जिला मुख्यालय पर कई संगठनों ने सामानों को एकत्रित कर एक्ट को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि काला कानून वापस नहीं लिया गया तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। विन्ध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पर दर्शन पूजन के लोग प्रसाद व अन्य दुकाने भी विरोध में बंद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications