Video: बकाया वसूलने गई बिजली विभाग की टीम को स्थानीय लोगों ने घेरकर पीटा
इटावा। जहां अभी कुछ स्थानों पर लोग नियमित बिजली को तरस रहे हैं, वहीं इटावा में बिजली उपभोक्ता अपने ऊपर बकाया बिल के भुगतान करने के बजाए बिजली विभाग के लोगों को ही पीट दे रहे हैं। यहां सदर कोतवाली इलाके में विभाग के 4 लोगों को इसलिए, पीटा गया क्योंकि वे पचास हजार से ऊपर के बकायेदारों से वसूली करने पहुंचे थे।

चार कर्मी घायल हुए
उपखण्ड अधिकारी जितेंद्र के मुताबिक, सदर कोतवाली में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में चार कर्मी घायल हुए हैं।''

लालपुरा इलाके की घटना
विभाग से जुड़े एक सदस्य सरनाम सिंह ने बताया कि वे पचास हजार से ऊपर के बकायेदारों से बिजली के बिल वसूलने गए थे। तभी शहर के लालपुरा इलाके में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उन्हें घेर लिया। कहासुनी हुई और फिर बकायेदारों ने मारपीट कर दी।

सदर कोतवाली में मामला दर्ज
सीओ सदर वैभव पाण्डेय के अनुसार, उन्हें सूचना मिली की विद्युत विभाग की टीम 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों से वसूली के लिए गयी थी। तभी विद्युत विभाग की टीम के साथ इस इलाके के लोगो ने जमकर मारपीट की। हमने विद्युत विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: कैदी नंबर- 130 आसाराम को इस एक्ट में मिली जमानत, देना होगा 25 हजार का मुचलका












Click it and Unblock the Notifications