VIDEO: टिकट ना लेने पर पब्लिक ने पुलिस वाले को धुना
कानपुर। उत्तर प्रदेश के एक सिपाही को वर्दी का रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। सिपाही ने अपनी वर्दी की ठसक दिखाते हुए बस का टिकट नहीं लिया। जिसके बाद पहले तो रोडवेज बस के कंडेक्टर ने उसे बस से उतार दिया। बाद में सिपाही के गालीगलौज करने पर पब्लिक ने सिपाही को जमकर धुना। मामला थाना रूरा क्षेत्र के गांव तिगाई चौराहे का है। जबकि सिपाही कानपुर देहात के कोतवाली भोगनीपुर में तैनात है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है आप भी देखें..












Click it and Unblock the Notifications