यूपी: पोस्मार्टम करने के चपरासी लेता था पैसा, वीडियो वायरल होने पर नौकरी से धोना पड़ा हाथ
चन्दौली। पैसे की भूख इंसान को इंसान से हैवान बना दिया है। शायद यही वजह है की अब मौत के बाद भी शवों के सौदे हो रहे हैं। पोस्मार्टम हाउस में खरीद फरोख्त का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है जहां पोस्टमार्टम हाउस में तैनात चपरासी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो खुलेआम पोस्मार्टम हाउस में शव रखने और पोस्मार्टम करने के पैसे मृतक के परिजनों से मांग रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले की खुद सीएमओ ने जांच की और आरोप को सही पाए जाने पर स्वीपर और चपरासी का काम करने वाले अनिल कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई।

दरसअल चन्दौली के पोस्मार्टम हाउस में तैनात चपरासी का काम करता था। उसने दो दिनों पहले इलिया कस्बे के गजाधर गुप्ता जिनकी मौत एलटी करेंट लगने से हुई थी। उनके पोस्मार्टम के लिए परिजनों ने जबरदस्ती 1 हजार रुपये लिए और फिर उनका पोस्मार्टम किया था। इस बात से नाराज गजाधर के परिवार के ही किसी शख्स ने अनिल की ये पूरी करतूत अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाते हुए कैद कर ली थी। यही नहीं परिजनों ने न्याय के लिए इस वीडियो को वायरल भी किया। जिसके बाद सीएमओ ने अनिल कुमार को सस्पेंड करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है।

अनिल कुमार का यह कोई पहला मामला नहीं था। उसके ऊपर लगातार शवों के पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के परिजनों से 1 हजार से लेकर 500 रुपये तक की धनउगाही के आरोप लगते आ रहे थे। लेकिन सबूत ना मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई रही थी। लेकिन जब अनिल ने गजाधर गुप्ता के परिजनों से पैसे लिए और ये वीडियो सामने आया तो सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से अनिल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं चंदौली के सीएमओ डॉक्टर पीके मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को इस मामले पर कड़ी फटकार भी लगाई और कड़े निर्देश दिए है कि जी भी काम के एवज में पैसे लेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- यूपी: पत्नी इस बात पर करती थी विरोध, हैवान पति ने पीटकर की हत्या फिर चढ़ा दिया फांसी पर












Click it and Unblock the Notifications