सोनिया के क्षेत्र में मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस, चारपाई पर इस तरह लादकर ले जाया गया मरीज
रायबरेली। योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लाख दावे कर मगर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा सुधरने का नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के रायबरेली का है। यहां एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर एक परिवार को चारपाई पर लिटाकर अपने मरीज को अस्पताल तक ले जाना पड़ा। मीडिया में इस तरह से तस्वीरें वायरल होने के बाद फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामला रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र का है, जहां एम्स अस्पताल तो खुल गया लेकिन लोगों को एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बता दें कि सिरसी गांव निवासी सूरज पाल (60) को एक हफ्ते से तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार की सुबह बुखार के कारण सूरज की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि सूरज उठ-बैठ भी नहीं पा रहे था।
परिजनों की मानें तो 102 और 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुलाने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों नंबर पर करीब एक घंटे तक फोन नहीं मिल सका। इसके बाद परिवार के लोगों ने पड़ोसियों से सहायता मांगी और चारपाई पर लिटाकर सूरज को गांव से 2 किलोमीटर दूर सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चारपाई पर मरीज को देखते ही हड़कंप मच गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्काल सूरज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications