Parliament News: अखिलेश ने बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी? सदन में दिखेगा असर
Akhilesh Yadav Big Decision: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को अहम फैसले लिए। अखिलेश ने लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी संसदीय पार्टी के नेता खुद अखिलेश यादव होंगे।
अखिलेश ने बाबू सिंह कुशवाहा को सपा संसदीय दल का उपनेता और आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को लोकसभा में मुख्य सचेतक नामित किया है। इसके साथ ही, अखिलेश ने लोकसभा में अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य चुना है। आइए जानते हैं क्या होती है जिम्मेदारी?

क्या होती है उपनेता की जिम्मेदारी?
- नेतृत्व प्रदान करना: सदन में मुख्य नेता की अनुपस्थिति में उपनेता सदन में पार्टी का नेतृत्व करते हैं।
- रणनीति निर्माण: संसद में पार्टी की रणनीतियों को बनाने और लागू करने में सहयोग करते हैं।
- विपक्ष का सामना करना: विपक्ष के प्रश्नों और मुद्दों का उत्तर देने में मदद करते हैं।
- समन्वय: पार्टी के सांसदों के बीच समन्वय बनाए रखने में मदद करते हैं।
क्या होती है मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी?
- उपस्थिती सुनिश्चित करना: सदन में पार्टी के सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं, विशेषकर महत्वपूर्ण वोटिंग के समय।
- निर्देश जारी करना: सदस्यों को पार्टी की नीतियों और निर्णयों के बारे में सूचित करते हैं और उन्हें आवश्यक निर्देश देते हैं।
- अनुशासन: पार्टी के सदस्यों के अनुशासन को बनाए रखते हैं और उन्हें सदन के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
- संपर्क: पार्टी के सांसदों और पार्टी नेतृत्व के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जिससे समन्वय में सुधार होता है।












Click it and Unblock the Notifications