यूपी चुनाव के नतीजों पर पाकिस्तानी मीडिया की भी टिकी हैं नजरें, योगी आदित्यनाथ को लेकर अखबारों छपी ऐसी खबरें

नई दिल्ली, मार्च 08। यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने लगभग-लगभग हर राज्य की तस्वीर को साफ कर दिया है। चुनावी नतीजों के लिहाज से उत्तर प्रदेश कितना अहम है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में यूपी के चुनावी नतीजों की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, 7 मार्च को आए एग्जिट पोल के बाद पाकिस्तानी मीडिया में योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को लेकर खबरें छप रही हैं।

yogi adityanath

क्या कह रही है पाकिस्तानी मीडिया?

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द डॉन' ने अपनी एक रिपोर्ट में एग्जिट पोल को लेकर ऐसी हैडिंग दी है- 'मोदी की पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए तैयार' इस रिपोर्ट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के चुनावों में एक शानदार जीत मिलने जा रही है, हालांकि पिछले चुनाव के मामले इस बार उन्हें कम सीटें मिल रही हैं। डॉन की रिपोर्ट में आगे लिखा है कि वैसे तो भारत के एग्जिट पोल विश्वसनीय नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी चार एग्जिट पोल का औसत देखें तो यूपी में 403 सीटों में से बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत के लिए काफी हैं।

मोदी और अखिलेश का भी हुआ जिक्र

इस रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी जिक्र है। रिपोर्ट में लिखा है कि अखिलेश यादव ने चुनावों में रोजगार और बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाकर चुनाव जीतने की कोशिश की मगर एग्जिट पोल के अनुमानों में बताया गया है कि अखिलेश यादव की पार्टी 150 सीटों पर ही सिमट जाएगी। इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी चुनाव के नतीजे ही यह तय करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+