ईद मिलादुन्नबी मनाने के बाद छत पर लगा दिया पाकिस्तान का झंडा, Video Viral होते ही बाप-बेटा गिरफ्तार
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर यूपी के मुरादाबाद में पिता-पुत्र ने अपने मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। यह देख ग्रामीणों ने उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र की चौकी नेफा के अंतर्गत आने वाले बुढ़ानपुर अलीगंज गांव का है। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर यहां के रहने वाले रईस और उसके बेटे सलमान ने अपने मकान की छत पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कपड़े की दुकान चलाने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की वीडियो वायरल होने के बाद भगतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल पिता पुत्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications