VIDEO: हरदोई जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट ठप, गोरखपुर जैसी घटना के इंतजार में प्रशासन!
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित जिला अस्पताल में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने ऑक्सीजन प्लांट ठप होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के औचक निरीक्षण पर जो तस्वीर सामने आई वो परेशान करने वाली थी। जिला अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट ठप्प पड़ा था। जरूरत पर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को प्लांट से ऑक्सीजन ना मिलने पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई और जल्द से जल्द ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए।

बता दें कि हरदोई प्रशासन ने गोरखपुर में हुई घटना से कोई सबक ना लेते हुए अस्पताल में ठप्प ऑक्सीजन की सप्लाई को शुरू करने पर चिंता नहीं जताई। जिला अस्पताल में हर वार्ड में सुचारु रूप से ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। लगभग सभी वार्डों के हर बेड पर इसका प्वाइंट भी दिया गया है। लेकिन काफी समय से ही ऑक्सीजन प्लांट शोपीस बनकर रह गया। यहां मरीजों को जरूरत पर ऑक्सीजन नहीं मिलती है। हालांकि डॉक्टरों ने इसके लिए अलग से सिलेंडर का इंतजाम कर रखा है और मरीज की हालत बिगड़ने पर उसी से ही ऑक्सीजन सप्लाई दी जाती है। इतने गंभीर मुद्दे पर भी जिला प्रशासन उदासीनता दिखाई दे रही है। हरदोई के जिला हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने की खबरों को पढ़कर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसपर उन्हें ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। जल्द से जल्द ऑस्जीन की सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications