UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य के पद छोड़ने के मुद्दे पर बोले ओपी राजभर, कहा- ये सिर्फ ड्रामा, बताई ये वजह

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ड्रामा कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि यह सब स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर कर रहे हैं। यदि वास्तव में स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के व्यवहार से आहत है तो उन्हें समाजवादी पार्टी को छोड़ने के साथ ही एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

op-rajbhar-gave-statement-regarding-sps-swami-prasad-maurya-up-politics-news

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्यसमाजवादी पार्टी में पद छोड़ देने के बाद सपा में बने रहेंगे यह कौन सा सिद्धांत है?

उन्होंने अभी कहा कि संगठन में तो स्वामी प्रसाद मौर्य की कभी भी वापसी हो सकती है। लेकिन यदि स्वामी प्रसाद मौर्य एमएलसी पद से इस्तीफा देते तो उनका इस्तीफा स्वीकार हो जाता इसलिए उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा न देकर संगठन से इस्तीफा दिया।

मुस्लिम वोट साधने के लिए कर रहे ड्रामा
ओम प्रकाश यादव ने इसके पीछे का वजह बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव के इशारे पर स्वामी प्रसाद मौर्य मुसलमान का वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में करने के लिए ऐसा ड्रामा कर रहे हैं। कहा कि अभी तक अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य की किसी बयान पर कोई एक्शन नहीं लिया।

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि आप कृष्ण को मनोगे और शंकर भगवान को मनोगे लेकिन राम को नहीं मानोगे। इसका मतलब है कि आप संविधान को भी नहीं मानते हो। संविधान में किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं दिया गया है। सबको अपने-अपने धर्म के हिसाब से पूजा पाठ करने की व्यवस्था बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दे रखा है।

वह किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो किसानों को झोला में अनाज भर दिया जाता है कि चलो चिल्लाओ। वह विरोधी पार्टी के लोग हैं इसलिए पहले ऐसा क्यों नहीं करते हैं? क्यों पहले भाग रहे थे? और उसे समय क्यों सहमति बन गई थी? इसके पहले जब किसान आंदोलन लंबे समय तक हुआ तो फिर क्यों बैक फुट पर चले गए? उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे विपक्षियों का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+