UP: सनातन धर्म विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा- यह शास्वत है, कोई ताकत इसे नष्ट नहीं कर सकती
Sanatana Dharma row: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आए हुए हैं। यहां शनिवार को उन्होंने सनातन धर्म विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है। दुनिया की कोई ताकत इसे नष्ट नहीं कर सकती।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म ने 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया है, यानी पूरी दुनिया हमारा परिवार है। हमारी माताएं और बहनें जब आटा सानती हैं और अगर कोई चींटी पास से गुजरती है तो वे उसे आटे का एक छोटा सा हिस्सा खाने के लिए देते हैं। सनातन धर्म शाश्वत है। दुनिया की कोई भी ताकत इसे नष्ट नहीं कर सकती।''
#WATCH | Lucknow, UP: On 'Sanatana Dharma' row, Defence Minister Rajnath Singh says, "It is very unfortunate...Santana Dharma has given the message of 'Vasudhaiva Kutumbakam', meaning the whole world is our family...Our mothers and sisters when they knead the dough and if an ant… pic.twitter.com/OezCE7KPYj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications