क्या फिर से BJP का दामन थाम सकते है ओपी राजभर? सीएम योगी से देर रात की मुलाकात
क्या फिर से BJP का दामन थाम सकते है ओपी राजभर? सीएम योगी से देर रात की मुलाकात
लखनऊ, 21 सितंबर: मिशन 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के अंदर अभी से राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है। हर रोज यूपी की राजनीति में नए-नए सियासी समीकरण बनने के संकेत मिल रहे है। तो वहीं, अब सपा से नाता तोड़कर हाल ही में अलग हो चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बीजेपी के साथ फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी है। इस बात के संकेत खुद ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक फोटो शेयर कर दिए है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है कि राजभर क्या फिर से बीजेपी से का दामन थाम सकते है?

दरअसल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 20 सितंबर की देर रात अपने बेटे अरुण राजभर के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले पहुंचे। दोनों के बीच ये मुलाकात लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई है। हालांकि, ओपी राजभर ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेट बताया। लेकिन, नीतीश कुमार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए राजनीतिक जानकारी ओपी राजभर और सीएम योगी की इस मुलाकात को बेहाद खास मान रहे है। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि सीएम योगी से किन मुद्दों पर बातचीत हुई इस बात की जानकारी आज यानी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से दी जाएगी।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस बात की जानकारी खुद अरुण राजभर ने एक फोटो साझा करते हुए दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने संबंधित विषय पर देर रात चर्चा हुई थी। अरुण राजभर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जो तस्वीर साझा की है उसके कैप्शन में लिखा है, 'समाज हित के मुद्दों पर मुलाकात'। हालांकि इस मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications