किस बात पर बोले राजभर, एकसाथ कभी नहीं देखे 50 लाख
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश में उसकी सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इसकी बड़ी वजह है 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का वह बयान जिसमें उन्होंने भारतीय समाज पार्टी के वाराणसी अजगरा विधानसभा से विधायक कैलाश नाथ सोनकर को चोर कहा था। बुनकरों की तरफ से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोपों पर महेंद्र नाथ पांडेय का यह बयान भारतीय समाज पार्टी के लिए भाजपा को घेरने का बड़ा मुद्दा बन गया है। यही वजह है कि आज वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ना सिर्फ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय पर जमकर हमला बोला बल्कि उन्हें चेतावनी दे दी दूसरों के विधायकों को कुछ भी बोलने से पहले अपने पार्टी के विधायकों को देख ले जो जेल में हैं और उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के विधायक पर लग रहे आरोपों को भी खारिज किया।

बीजेपी अध्यक्ष पर चलाये व्यंग्य के बाण
ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार उनको मिल रही हिदायतों पर कहा कि मुझे दबाने का प्रयास ना किया जाए मैं ज्वालामुखी हूं जितना दबाओगे उतना खतरनाक होता जाऊंगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो दुखी है वह अपने दुख के निवारण के लिए खुद प्रयास कर रहा है। किसी के कहने से ना कोई चोर हो जाता है और न साव हो जाता है। ओमप्रकाश राजभर ने महेंद्र नाथ पांडे के बयान पर व्यंग करते हुए कहा कि जहां तक उन्होंने जो उद्घाटन के मौके पर जो बात कही है हमारे हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष जी ने शोभनीय और प्रशंसनीय बात कही है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है, क्योंकि एक प्रदेश के बड़ी पार्टी के जिम्मेदार पद को संभालने वाले नेता के मुंह से निकले शब्दों की मैं प्रशंसा करता हूं। मुझे लगता है उनको ऐसे ही बोलते रहना चाहिए वह विद्वान हैं।
बीजेपी वाले लोग मिलते है तो क्या गठबंधन हो जाता है
राजभर ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव से मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गठबंधन को लेकर संकट गठबंधन की बात पूछे जाने पर कहा कि जब डिंपल योगी आदित्यनाथ जी से मिलती हैं तो गठबंधन में कोई फेरबदल नहीं होता, शिवपाल यादव जी अमित शाह जी से मिले तो क्या गठबंधन हो गया?
बीजेपी पहले अपने विधायक और सांसदों की करतूत देखे
राजभर ने कहा कि कल रात में दो विधायक गाजीपुर में धरने पर बैठ गए, इसे पहले के विधायक और सांसद धरने पर बैठे क्यों नहीं पूछा उनसे। मैं तो कहता हूं, कि हमेशा लोग दूसरे को उपदेश देते हैं उसका पालन नहीं करते हैं। ओमप्रकाश राजभर से जब पूछा गया की महेंद्र नाथ पांडेय कई सपा बसपा के असंतुष्ट नेताओं के संपर्क में होने की बात कह रहे हैं और भासपा का विकल्प तलाश रहे हैं तो उन्होंने कहा हमें ना बताएं कौन किससे संपर्क में हैं। हमें सब पता है कौन किस से मिलता है। लखनऊ दिल्ली में कुछ ऐसे जीव है जो MLA- MP बनने के लिए वह ये सोचते हैं कि हम कहां जाएं कि MLA बन जाएं या मंत्री बन जाएं। बस चुनाब आने दीजिए सब पता चल जाएगा कौन कहां है। मेरा अहित कहीं नहीं है। राजभर ने कहा कि मैं तो सबसे मिलता हूं। मैं तो मायावती जी से तीन बार एयरपोर्ट पर मिल चुका हूँ। यहां तक कि मायावती जी ने मुझसे कहा कि तुमने मेरा बड़ा नुकसान कर दिया तो मैंने उनसे कहा अगर आपने मेरे समाज के लिए कुछ किया होता तो शायद आपका नुकसान ना होता।
मैंने अपने जीवन मे नही देखा 50 लाख एक साथ
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब तक 54 पर्सेंट आबादी पिछड़ों की है जिसे भड़का कर वोट लिया जाता रहा है। अब मैं उनकी लड़ाई लड़ रहा हूं। ओमप्रकाश राजभर ने अपने विधायक पर 600 करोड़ के गबन के आरोपों पर कहा कि मैं तो एक कहावत जानता हूं या तो रुपया सरकार के बैंक में है या तो रुपया कंगाल की जुबान पर है। मुझको इतने दिन हो गया मैंने आज तक 50 लाख रुपया एक साथ नहीं देखा। हां पार्टी के चलाने के लिए चंदा इधर उधर से मांग कर करोड़ों रुपए खर्च जरूर करता हूं लेकिन 50 लाख रुपए एकसाथ मैंने नहीं देखा। कुछ भी कह देना बहुत आसान है और करना बड़ा कठिन है।












Click it and Unblock the Notifications