Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते ओखा-बनारस एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, देखें डिटेल

Okha-Varanasi SF Express Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के राजकोट मण्डल के राजकोट-हापा रेल खण्ड के मध्य स्थित पड़धरी-चणोल एवं हड़मतिया स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किये जाने के कारण ओखा से 27 फरवरी,2025 को चलने वाली 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस ओखा से 2 घंटा पुनर्निर्धारित कर 14.05 बजे के स्थान 16.05 बजे चलाई जायेगी। इसके अतिरिक्त हापा से 26 फरवरी,2025 को चलने वाली 09525 हापा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी एवं नाहरलागुन से 01 मार्च,2025 को चलने वाली 09526 नाहरलगुन-हापा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसके अतिरिक्त अपरिहार्य कारणों से गोरखपुर से 21 फरवरी,2025 को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी एवं बांद्रा टर्मिनस से 22 फरवरी,2025 को चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

railway

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम तथा महाकुम्भ में आने/जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के साथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में मानवीय सेवा के अन्तर्गत 18 फरवरी, 2025 को महाकुम्भ में अमृत स्नान करने आये 45 श्रद्धालुओं को रैपिड एक्शन टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग तथा झूसी द्वारा सहायता प्रदान किया गया जिसमें 15 अस्वस्थ श्रद्धालुओं का उपचार कराया गया एवं चलने में असमर्थ 15 पुरूष तथा महिला श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान कर प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया और परिजन से बिछडे़ हुए 15 श्रद्धालुओं को ढूंढ कर उनके परिजन से मिलाया गया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+