#NTPC में बॉयलर फटने की खौफनाक तस्वीर, देखिए भयानक विस्फोट
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी के बॉयलर में पल में भयानक विस्फोट हुआ और कई मजदूर-कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। इस भयानक विस्फोट की तस्वीर सामने आई है जिसमें प्लांट से निकलता धुएं का विशाल और खौफनाक विस्फोटक नजारा देखने को मिला।

हादसे से दहल गया इलाका
मौके पर एनडीआरएफ की 32 सदस्यीय टीम पहुंच चुकी है और राहत व बचाव कार्य जारी है। रायबरेली के ऊंचाहार में हुए इस हादसे से इलाका दहल गया है। एनटीपीसी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा एनटीपीसी ऊंचाहार के 500 मेगावाट वाले ट्रायल यूनिट के बॉयलर में हुआ है।

हादसे में कई हुए घायल
इस विस्फोट की चपेट में 200 से ज्यादा लोग आ गए हैं। फिलहाल 18 लोगों की मौत होने की सूचना है। जिला प्रशासन ने 100 के करीब लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। सीएम योगी ने सहायता राशि का एलान कर दिया है।

एनटीपीसी ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
एनटीपीसी ने कहा है कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले में राहत-बचाव के साथ हरसंभव मदद देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications