अब बढ़ेगी ठंड: तेजी से बदल रहा है मौसम, बारिश को लेकर भी अलर्ट, देखें IMD का पूर्वानुमान

IMD forecast: उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अब ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। IMD द्वारा आगामी 1 से 2 दिनों में बरसात की भी संभावना जाहिर की गई है। बरसात होने पर ठंड में इजाफा होगा।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 से 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ ही घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

regarding-rain-imd-forecast-today

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों और पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा दिन में आसमान में बादल और रात में घना कोहरा रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनीर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा जारी अपडेट में अभी कहा गया है कि कोहरे का असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा। यदि बरसात होती है तो ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ेगा जिसके चलते यातायात सेवाएं भी बाधित होंगी। इसी तरह मौसम विज्ञान के अंदर लखनऊ द्वारा अधिकतम और न्यूनतम तापमान का भी अपडेट जारी किया गया है।

जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का तापमान सबसे कम रहा। मेरठ में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बात करें अधिकतम तापमान की तो बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के उरई का तापमान सबसे अधिक रहा। उरई में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+