ट्रेन से कूद कर फरार हुआ नामी गैंगेस्टर, देखती रह गई UP पुलिस
कैदी को एक केस में सुनवाई के लिए पुलिसवाले शाहजंहापुर से जौनपुर रेल मार्ग से लेकर जा रहे थे, रास्ते में कैदी हिमगिरी सुपर फास्ट ट्रेन से चेन पोलिंग कर कूदकर भाग निकला।
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से महज 50 कदम की दूरी पर तीन सिपाहियों की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक कैदी हिमगिरी सुपर फास्ट ट्रेन से चेन पोलिंग कर कूदकर भाग निकला। ट्रेन से कूदकर भागने वाला कैदी लूट व गैंगेस्टर जैसे जघन्य मामलों में निरुद्ध था, और सिपाही उसे शाहजहाँपुर से जौनपुर पेशी पर लेकर जा रहे थे। इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जीआरपी को मुकदमा लिखने का निर्देश दिया। इस वारदात ने सुल्तानपुर की जीआरपी पुलिस की भी कलई खोल कर रख दिया है।

स्टेशन से 50 कदम की दूरी पर घटी घटना
सीएम योगी के सख्त निर्देशों के बाद यूपी पुलिस कितनी मुस्तैद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन सिपाहियों के बीच से एक कैदी ट्रेन में चेन पोलिंग करते हुए कूदकर भाग निकलता है और सिपाही देखते रह जाते हैं। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जेल में बंद कैदी वीरेंद्र को तीन सिपाही नृतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह व गिरीश दिवाकर हिमगिरि सुपर फास्ट ट्रेन से जौनपुर की कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रहे थे। ट्रेन जब सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से 50 कदम की दूरी पर स्थित पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तब टॉयलेट कर लौटा कैदी वीरेंद्र चेन पोलिंग कर पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची सिपाहियों ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दिया, जिस पर पुलिस के आला अधिकारी और नगर कोतवाली की टीम स्टेशन पहुंची। ये भी पढ़ें- विदेशी युवती से लूट, मदद करने की जगह सेल्फी खींचते रहे पुलिसवाले VIDEO

कई जिलों में दे चुका था लूट को अंजाम
यहां स्टेशन पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कैदी को ले जा रहे सिपाहियों से गहन पूछताछ किया। पूछताछ में पता चला कि फरार हुए कैदी वीरेंद्र पर बनारस, जौनपुर, भदोई आदि जिले में लूट व गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज है। आज गैंगेस्टर के एक केस में उसे जौनपुर में सुनवाई के लिए सिपाही शाहजंहापुर से जौनपुर रेल मार्ग से लेकर जा रहे थे। वीरेंद्र ने कई जिलों में लूट की घटना को अंजाम दिया है। ये भी पढ़ें- 10 रुपए में मुल्जिमों को दो वक्त का खाना, आखिर कैसे देगा यूपी का थाना?

बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे तीनों सिपाही
जीआरपी इंचार्ज एसबी यादव ने बताया कि मामले में सिपाहियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन जीआरपी इंचार्ज ने मामले के बारे में आगे जो जानकारी दिया उससे कैदी के साथ मौजूद सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध भी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए कैदी के साथ मौजूद सिपाहियों का बयान है कि उक्त कैदी चेन पोलिंग कर भागा है, जिससे ट्रेन 10 मिनट खड़ी रही। उनका कहना है कि 10 मिनट तो दूर अगर 1 मिनट भी चेन पोलिंग के बाद ट्रेन रुकती है तो स्टेशन से उन्हें मेमो के जरिए सूचना मिलती है, लेकिन उक्त घटना में उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। वहीं इंचार्ज ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि फरार कैदी को लेकर जा रहे तीनों सिपाहियों ने टिकट भी नहीं ले रखा था।

पुलिस कर रही थी फरार कैदी की तलाश मिल गई चोरी की होन्डा सिटी कार
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर शहर भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें फरार कैदी तो पुलिस के हाथ नहीं लग सका लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस को एक होन्डा सिटी कार के दो व्यक्ति अवश्य मिले।पुलिस ने जब इनसे पूछताछ किया तो पता चला कि होन्डा सिटी कार उत्तराखंड की है जो की चोरी की है। उक्त गाड़ी के मालिक का नाम विक्रम जीत सिंह पुत्र हर दयाल सिंह है। बहरहाल पुलिस अब इस मसले पर हर पहलू से जाँच करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी के निर्देश पर तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications