Shrikant Tyagi Case: 'सब त्यागी बुरे नहीं', बदसलूकी का शिकार एना बोली, बहन कहने पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 16 अगस्त। नोएडा के ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में महिला से बदसलूकी (Noida Omaxe Society Dispute) की घटना के बाद बवाल करने पहुंचे 6 युवकों को अदालत ने जमानत दे दी है। वहीं श्रीकांत त्यागी ने जिस महिला के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की थी उसने कहा है कि मुझे मोदी और योगी जी पर भरोसा है। उन्होंने देश आश्चर्यजनक कार्य किए हैं। महिला ने अपील की है कि इस घटना के लिए भाजपा या फिर किसी जाति विशेष को दोष ना दिया जाए।

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई त्यागी संगठन अब श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आ गए हैं। इस बीच बदसलूकी की शिकार महिला एना अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। महिला ने घटना के बाद पहली बार एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। एना ने श्रीकांत त्यागी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सोसायटी में खुद को भाजपा नेता बताकर डर फैला रखा था। जबकि भाजपा नेता ऐसे नहीं है। इसे जाति या फिर राजनीति का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है।
एना अग्रवाल ने वीडियो में कहा, 'बहन कहने या फिर सॉरी बोलने से कोई मदद नहीं होती। आप किसी को मर्डर करोगो और सॉरी बोलोगे ये नहीं चलेगा। मैं कुछ भी कर दूंगा कोई तुम्हारे लिए नहीं खड़ा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है मेरे लिए पूरी सोसायटी खड़ी थी। आप ने जो किया उसका दंड मिल रहा है। आपने जो अवैध निर्माण किया था उस पर कार्रवाई की गई है। कृपया इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं। ऐसा नहीं है कि सब त्यागी खराब होते हैं या फिर सब अग्रवाल या बनिये खराब होते हैं। ये भी नहीं है कि सब बीजेपी वाले खराब होते हैं। मुझे पता नहीं कि वो भाजपा थे या फिर नहीं थे लेकिन उन्होंने हमारी सोसायटी में ये डर बना रखा था वो भाजपा से हैं। मुझे भाजपा में विश्वास है। मैं मोदी और योगी जी का विश्वास करती हैं। उन्होंने बहुत आश्चर्यजनक काम किए हैं। इसलिए मोदी और योगी को दोषा नहीं देना चाहिए'।
Woman who was abused and heckled by Srikant Tyagi at Grand Omaxe society: I trust Modi ji, I trust Yogi ji. They have done wonders for the country. Pls don't blame BJP. Pls don't blame Tyagis. All Tyagis are not bad. pic.twitter.com/IM7NDpJM9K
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 16, 2022
एना ने वीडियो में आगे कहा 'त्यागी को भी दोष नहीं देना चाहिए। सभी त्यागी बुरे नहीं होते। ऐसा नहीं है कि पैस आने से तमीज आ जाती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नहीं पता कैसे औरतों या फिर बड़े लोगों से बात की जाती है। अनपढ़ हैं या किसान हैं तो उनके मैनर नहीं होता लेकिन ऐसा नहीं है। ठेले वाले या फिर रिक्शे वाले भी ऐसे होते हैं जिन्हें पता होता है कि औरतों से कैसे बात की जाती है'।
वहींजिला न्यायालय ने ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी में बवाल करने के मामले में 6 युवकों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने मंगलवार सुबह सुनवाई के बाद सभी छह लोगों की जमानत का आदेश जारी कर दिया। इन छह लोगों पर श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुस कर हंगामा करने का आरोप था। सोसाइटी के निवासियों ने पथराव का आरोप भी लगाया था। सभी 6 आरोपियों को बलवा करने के आरोप में जेल भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications