'चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा',चोटों के निशान-सूजे चेहरे के साथ महिला ने बनाया वीडियो, सुनाई पति के करतूत की कहानी

Noida Zudio Drama: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित जूडियो शोरूम के बाहर हुआ पति, पत्नी और 'वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर हंगामा, मारपीट और रिश्तों को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए थे। लेकिन अब इस पूरे मामले में खुद उस महिला का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर इतना बवाल मचा हुआ था।

वीडियो में महिला के चेहरे पर पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं और वह रोते हुए अपनी बात रख रही है। महिला का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर लोग उसे गलत ठहरा रहे हैं, जबकि पूरी सच्चाई कुछ और है। उसने अपने पति पर पीछा करवाने, हमला करने और गंभीर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं।

Noida Zudio Drama

वायरल वीडियो पर महिला ने तोड़ी चुप्पी

महिला ने अपने नाम बिंदु बताया। वीडियो में उसने कहा, "मैं वहां अपने लिए और अपने बच्चों के लिए शॉपिंग करने गई थी। अगर वहां मुझे कोई जाना-पहचाना बंदा मिलता है और मैंने किसी से बात कर ली तो इसका मतलब मैं गलत हो जाऊंगी? मेरा पति वहां मेरा पीछा करा रहा है, किससे करा रहा है मुझे नहीं पता, कैसे करा रहा है।" महिला ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर लोग बिना पूरी सच्चाई जाने उसके बारे में गलत बातें फैला रहे हैं और एक वीडियो देखकर पूरे मामले का फैसला सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आखिरी सांस तक एक-दूसरे से लिपटे रहे पति-पत्नी, व्हीलचेयर पर मिली लाश—दिल्ली हादसे की दिल तोड़ देने वाली कहानी

दो साल से अलग रह रही हूं, जुलाई में फाइनल होगा तलाक

महिला ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही है और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उसने कहा, "पीछा करते-करते वह वहां आ गया। मैं 2 साल से अपने पति से अलग रह रही हूं। मेरा डिवोर्स होने वाला है। जुलाई में डिवोर्स फाइनल होने वाला है। फिर भी इसे चैन नहीं मिल रहा।" महिला का आरोप है कि उसके पति ने सिर्फ उसे डराने की नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने की भी कोशिश की।

'तेजाब फेंकने और चेहरा खराब करने की देता था धमकी'

महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार उसे डराता और धमकाता रहा है। महिला के मुताबिक, "यह मेरा पीछा करता है, मुझ पर हमला करता है। यह बोलता है कि तेजाब फेंक दूंगा, ये कर दूंगा, वो कर दूंगा, तेरा चेहरा खराब कर दूंगा। तू कहीं की नहीं बचेगी। आया और मुझ पर हमला करा।" वीडियो में महिला के चेहरे पर चोट के निशान और पट्टी भी दिखाई दे रही है। उसने दावा किया कि हमला किए जाने की वजह से उसकी यह हालत हुई है।

'उसने मेरी जान बचाई थी'

महिला ने कहा कि वायरल वीडियो में जिस युवक को उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, वह दरअसल उसकी मदद के लिए आगे आया था। उसके मुताबिक, जब उस पर हमला हुआ तो उसी युवक ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाने की कोशिश की। महिला ने कहा, "उस लड़के ने मुझे बचाया तो उसको ही मेरा बॉयफ्रेंड बना दिया गया, जो बिल्कुल गलत है।" उसने आरोप लगाया कि उसके पति और वहां मौजूद कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने उस युवक को उसका प्रेमी बताना शुरू कर दिया और उसकी पिटाई कर दी।

सोशल मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल

महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों और कमेंट करने वालों पर भी नाराजगी जताई। उसने कहा कि लोग पूरी सच्चाई जाने बिना किसी को भी दोषी ठहरा देते हैं। महिला ने कहा, "जो लोग मुझे मारने की बात कर रहे थे, वो जरा बताएं कि आप कौन होते हो फैसला करने वाले? क्या आप सच्चाई जानते हो? एक तरफ की बातें सुनकर आपने मुझे गलत कह दिया। लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए कुछ भी डाल दोगे आप?" महिला का कहना है कि कुछ सेकंड की वायरल क्लिप देखकर लोगों ने उसके बारे में राय बना ली, जबकि घटना के पीछे की पूरी कहानी किसी को नहीं पता थी।

महिला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी वायरल वीडियो को देखकर तुरंत किसी के बारे में राय नहीं बनानी चाहिए। उसके मुताबिक, कुछ सेकंड की क्लिप पूरी कहानी नहीं बताती। महिला ने कहा कि बिना सच्चाई जाने किसी को बदनाम करना गलत है और लोगों को किसी भी घटना का पूरा सच सामने आने का इंतजार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Surat Violent Clash: चाय की दुकान पर छोटी बहस कैसे बन गई जानलेवा टकराव? दो युवकों की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+