Noida Lamborghini Car Accident: जानिए कौन है मृदुल तिवारी? जिसकी लैम्बॉर्गिनी कार ने मजदूरों को रौंदा
Noida Lamborghini Car Accident: नोएडा के सेक्टर 94 में रविवार (30 मार्च) शाम एक लैम्बॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर चल रहे दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। जिसमें दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं इ्स घटना के बाद यूट्यूबर मृदुल तिवारी चर्चा में आ गए हैं। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन हैं मृदुल तिवारी? इस एक्सीडेंट के बाद क्यों आए चर्चा में?

गाड़ी चला रहा दीपक, लेकिन मालिक मृदुल तिवारी
बता दें कि, हादसे के दौरान गाड़ी दीपक नाम का एक व्यक्ति चला रहा था, हालांकि यह कार यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर पंजीकृत थी। नोएडा एडीसीपी ने बताया कि मृदुल तिवारी एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके चैनल पर 1.8 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
गाड़ी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और यूट्यूबर मृदुल तिवारी से भी पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें Noida Lamborghini Car Accident: 'कोई मर गया है इधर?, 2 यात्रियों को रौंदने के बाद कूल अंदाज में बोला ड्राइवर
जानिए कौन हैं मृदुल तिवारी?
मृदुल तिवारी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं और उनका यूट्यूब चैनल "The MriDul" नाम से मशहूर है। उन्होंने अपना पहला यूट्यूब वीडियो अक्टूबर 2018 में अपलोड किया था, जिसका नाम "Sister vs Girlfriend" था।2023 में, उन्होंने एक लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन खरीदी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी थी।
लैम्बॉर्गिनी पर लिखा है जय श्री राम
वहीं अगस्त 2023 में मृदुल तिवारी ने दावा किया था कि उनकी कार दुनिया की पहली लैम्बॉर्गिनी कार है जिस पर जय श्री राम लिखा है।इंस्टाग्राम पर भी उनके 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़ें Noida Film City: इस दिन से फिल्म सिटी का निर्माण कार्य होगा शुरू, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे चर्खा राउंडअबाउट के पास हुई, जब राजस्थान के अजमेर निवासी दीपक कुमार कार पर नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी। जांच में सामने आया कि दीपक, जो एक कार डीलर है, नोएडा में पुडुचेरी-रजिस्टर्ड लैम्बॉर्गिनी का टेस्ट ड्राइव करने आया था।
मृदुल तिवारी यह कार बेच रहे थे और दीपक कार की कंडीशन जांचने के लिए इसे चला रहा था। पुलिस को दिए बयान में दीपक ने दावा किया कि हादसा गाड़ी की खराबी के कारण हुआ।












Click it and Unblock the Notifications