Noida Film City 2.0: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मिलेगा बूम तो पैदा होंगे रोजगार, जानिए YEIDA की प्लानिंग

उत्तर प्रदेश में पिछले महीने हुई ग्लोबल इनवेस्टर समिट में करीब 34 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया था। सरकार नोएडा में एक हाइटेक फिल्म सिटी का निर्माण कराना चाहती है ताकि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बूम मिल सके।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Development Atuthority: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले महीने की ग्लोबल इनवेस्टर समिट में बहुत सारे ऐसे निवेशक भी आए थे जो नोएडा में फिल्म सिटी में निवेश करने के इच्छुक थे। हालांकि यूपी में मुंबई की तर्ज पर एक हाईटेक फिल्म सिटी की मांग लंबे समय से की जा रही है। कई कलाकार और अभिनेता इसकी मांग सीएम योगी से कर चुके हैं। यूपी में एक इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जरूरत को भांपते हुए हुए नोएडा में फिल्म सिटी की कवायद शुरू की जा रही है। इससे इंटरटेनमेंट सेक्टर के साथ ही रोजगार में भी बूम आने की संभावना है।

फिल्म सिटी आएगी 10 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत

नोएडा में लग रही फिल्म सिटी में यूपी सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत लगने का अनुमान जताया है। YEIDA के अधिकारी कहते हैं कि ये प्रोजेक्ट एक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप प्रोजेक्ट होगा जिसे Yamuna Expressway Industrial Development Atuthority द्वारा डेवलप किया जाएगा जिसमें यूपी सरकार के साथ ही कई इनवेस्टर भी शामिल होंगे। यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 21 में युमना एक्सप्रेस वे के साथ 1000 एकड़ जमीन पर लगाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण 2024 के अंत तक जबकि दूसरा चरण 2029 में पूरा होगा।

हाइटेक फिल्म सिटी में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

अधिकारियों का दावा है कि नोएडा में बनने वाले हाइटेक फिल्म सिटी में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद यूपी में एक अत्याधुनिक फिल्म और मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है जिसमें फिल्म स्टूडियो, ध्वनि चरण, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं, आउटडोर शूटिंग स्थान और अन्य सहायक सुविधाएं जैसे होटल, रेस्तरां और मनोरंजक सेंगमेंट शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अतिरक्त इस फिल्म सिटी में क्रिएटिव मीडिया आर्ट प्रोडक्शन, म्यूजिक डबिंग स्टूडियो, एडिटिंग स्टूडियो, वीएफएक्स स्टूडियो थीम पार्क के लिए भी जगह होगी।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को मिलेगा अवसर

प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के लिए भी बड़ा अवसर रहेगा। यहां पर वर्ल्ड क्लास स्तर के प्रोडक्शन हाउस शामिल रहेंगे। फिल्म विश्लेषकों की माने तो नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी भारतीय फिल्म और मीडिया उद्योग को भी फायदा होगा। इसके अतिरक्त कई मयूजिक कंपनियों और फिल्म निर्माताओं ने रुचि दिखाई है और इस संबंध में YEIDA के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है। सोनी, फॉक्स और यूनिवर्सल जैसी वर्ल्ड क्लास संगीत और फिल्म निर्माण कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है।

प्रोजेक्ट के तरीके को लेकर मंथन कर रहा YEIDA

दरअसल प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने मनीकंट्रोल को दिए दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि इस प्रोजेक्ट को लेकर निवेशकों की तरफ से सही रिस्पॉस नहीं मिला तो खुद प्राधिकरण ही अपनी तरफ से फथिल्म निर्माताओं को इस इलाके में अलग अलग भूखंड आवंटित करने के बारे में विचार कर सकता है। नोएडा फिल्म सिटी के विकास को लेकर प्राधिकरण की तरफ से तीन तरीकों पर विचार किया जा रहा है। या तो इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा या फिर प्राधिकरा खुद इसका निर्माण करवा सकता है या फिर किसी अन्य ईकाई को इसका काम सौंप सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+