मध्य प्रदेश: शादी में जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, बच्चों सहित कुल 9 लोगों की मौत
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। मांदरी फाटक पर सड़क की मरम्मत के कार्य के दौरान वन वे रोड पर यह घटना हुई। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार टवेरा और डंपर की भिड़ंत में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराते हुए सब मालथौन अस्पताल और खुरई भेज कर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

खुरई एसडीओपी रवि प्रकाश भदोरिया ने बताया करीब 11:45 बजे हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया डंपर और टवेरा के ड्राइवर तेज रफ्तार के कारण साइड नहीं दे पाए और भिड़ंत हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें कई लोग फंस गए। अस्पताल पहुंचाए गए लोगों में से डॉक्टर ने 9 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में 5 बच्चे भी हैं।

एक ही परिवार के लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके से लोहे के सरियों से भरा डंपर जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में गोविंद नगर ललितपुर निवासी प्रकाश साहू 63 वर्ष, बबलू शुभम 15, महेंद्र 12, परी 5, अनमोल 7, भारती योगेश 14, अंकित साहू 25 और घायलों में अनीता पत्नी रामस्वरूप साहू 36 दीपिका पत्नी अनिल साहू 28 अनिल पुत्र 12 लाल साहू 31 ऋषि पुत्र हरिनारायण 25 राजपत्र हरिनारायण 12 वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications