Nikki Case: 'जल्लाद बने ससुराल वाले', बहन कंचन ने झूठ बोला? लाइव VIDEO में आवाज किसकी? खुलासों ने पलटा खेल!
Nikki Case: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 28 साल की निक्की पाल्या उर्फ निक्की भाटी का केस अब सवालों के घेरे में हैं क्योंकि इस केस में बहुत सारे पहलू ऐसे हैं जिसने इस पूरे हत्याकांड को उलझा कर रख दिया है। निक्की की बहन कंचन भाटी ने पुलिस को बताया था कि 'उसकी बहन को उसके पति और ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मारा है, वो सभी जल्लाद हैं, वो इंसान नहीं हैं, वो सभी पैसों के भूखे हैं।'
उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और कहा कि उसके ससुरालवाले उसके और उसकी बहन के साथ जालिमों जैसा बर्ताव करते थे, वो 35 लाख रु की डिमांड कर रहे थे और जब वो नहीं मिला तो उसने निक्की को जलाकर मार दिया।

निक्की के 6 साल के बेटे ने भी पुलिस से यही कहा कि 'पापा ने पहले मम्मी के ऊपर कुछ डाला और लाइटर से आग लगा दी।' लेकिन जब कासना पुलिस सिरसा गांव में निक्की के ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, हालांकि सेकंड फ्लोर के कैमरे बंद थे लेकिन गेट और बाहर दुकान के कैमरे ऑन थे।
क्या घटना के वक्त विपिन घर से बाहर था? (Nikki Case)
पुलिस को घर से ज्वलनशील पदार्थ मिला है, जिसके बारे में शक है कि शायद इसी को निक्की पर डाला गया होगा लेकिन सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जिस वक्त निक्की को आग लगी उस वक्त विपिन घर से बाहर दिखता है, वो 05.30 से 6 बजे के बीच घर के सामने वाली बेकरी से घर में एंट्री करते नजर आ रहा है, जिसकी वजह से कंचन के बयान पर सवाल उठ रहे हैं।

कंचन भाटी ने ही दर्ज कराई है FIR (Nikki Case)
इसलिए पुलिस अब कंचन से दोबारा पूछताछ करेगी क्योंकि उसी ने निक्की के मर्डर की खबर लिखवाई और निक्की के ससुरालवालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उसकी शादी भी उसी घर में हुई है, उसी ने निक्की के जलने का वीडियो बनाया था। उसके मुताबिक घटना वाले दिन निक्की ने अपने पति विपिन से दोबारा से ब्यूटी पार्लर खोलने और रील्स बनाने की बात कही थी, इसी पर विपिन गुस्सा गया था और इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था और वो मार-पीट पर उतर आया, जिसका अंत निक्की की मौत से हुआ।

बहन को जलता हुआ देखकर बेहोश हो गई थी कंचन! (Nikki Case)
कंचन ने ये भी कहा है कि 'उसने निक्की को बचाने की कोशिश की थी लेकिन वो फेल हो गई, उसके ससुराल वालों ने उसे भी बहुत मारा था, निक्की ने ही उसे नीबू-पानी लाकर दिया था, वो नीचे थी और निक्की ऊपर रहती थी़, थोड़ी देर बाद मैंने उसे आग की लपटों में जलता हुआ सीढ़ियों से नीचे आते देखा था, अपनी बहन को जलता हुआ देखकर वह बेहोश हो गई थी और अपराध के बाद परिवार के सदस्य भाग गए थे।'
'बहन तुने ये क्या किया' (Nikki Case)
सवाल केवल कंचन के बयान पर भी नहीं है बल्कि उसके बनाए वीडियो पर भी उठ रहे हैं, जो कि वायरल हुए हैं। जिस वीडियो में निक्की जलती हुई दिख रही है, उसमें किसी ने बोला है कि 'बहन तुने ये क्या किया' , अब ये आवाज किसकी है और किस संदर्भ में कही गई है, इसके बारे में कंचन ही बता सकती है।
अस्पताल की रिपोर्ट में भी झोल (Nikki Case)
तो वहीं अस्पताल की रिपोर्ट में भी विरोधाभास है, निक्की को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी रिपोर्ट के मुताबिक निक्की को अस्पताल लाने के बाद ये कहा गया कि सिलेंडर फटने के कारण वो जल गई, हालांकि मौके पर से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला।
अब सवाल ये उठता है कि अस्पताल ने उसे भर्ती कैसे किया, आमतौर पर बर्न केस तब तक एडमिट नहीं जाते हैं, जब तक पुलिस की ओर से लिखा-पढ़ी ना हो, निक्की को अस्पताल लेकर कौन पहुंचा और वो जब अस्पताल पहुंची तो वो कितना जल चुकी थी? ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब अभी तक मिले नहीं हैं और इस वजह से निक्की जली या जलाई गई पर भ्रम पैदा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications