Nikki Case: ससुर-सास और जेठ को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए भेजा जेल, अभी अस्पताल में ही रहेगा मुख्य पति विपिन
Nikki Case: निक्की मर्डर केस में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी सास-ससुर और जेठ को कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। निक्की का पति विपिन पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया था जिसके बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर में गोली लगी है। ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दहेज हत्या के इस मामले में सोशल मीडिया पर भी उबाल आ गया है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व आईपीएस किरन बेदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता जरूरी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

Nikki Case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने केस पर संज्ञान लेने की जानकारी दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि इस मामले में प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। आयोग ने डीजीपी से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की डिटेल रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। इस मामले में अब तक विपिन (पति), सतवीर (ससुर), दयावती (सास), रोहित (जेठ ) को अरेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: निक्की भाटी की मौत पर EX IPS किरण बेदी ने उठाए कई सवाल, बोलीं- बेटियां बोझ नहीं, दहेज प्रथा है असली अपराध
निक्की की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताई जुल्म की कहानी
निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कासना थाने में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इस केस में उसका पति रोहित भी आरोपी है। कंचन ने अपनी शिकायत में बताया कि निक्की के पति ने उसको बालों से घसीटकर पीटा था और उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्ध डाला जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। उधर विपिन ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसने अपनी पत्नी को नहीं मारा है। उसने खुद ही आग लगा ली, जबकि निक्की के पिता ने कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी दोनों बेटियों को प्रताड़ित करते थे।
यह भी पढ़ें: Nikki Case: पकड़े गए निक्की के ससुर और देवर, सामने आई तस्वीर, लोगों ने कहा-'कातिलों को फांसी दो'












Click it and Unblock the Notifications