निक्की भाटी की मौत पर EX IPS किरण बेदी ने उठाए कई सवाल, बोलीं- बेटियां बोझ नहीं, दहेज प्रथा है असली अपराध
Kiran Bedi on Nikki Bhati Dowry Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया 28 वर्षीय निक्की भाटी का दहेज कांड (Nikki Bhati dowry case) पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि दहेज की लगातार बढ़ती मांगों के चलते पति और ससुराल वालों ने निक्की को आग के हवाले कर दिया।
अब देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी (Kiran Bedi) ने इस घटना को "अमानवीय कृत्य" बताते हुए कहा कि यह मानसिकता मध्यकालीन दौर से चली आ रही है, जिसमें बेटियों को बोझ और बेटों को संपत्ति माना जाता है।

किरण बेदी ने कहा -"जिस तरह निक्की को आग के हवाले किया गया, वह दिखाता है कि मध्यकालीन दौर से ही समाज बेटों को संपत्ति का साधन और बेटियों को बोझ मानता आया है। यह मानसिकता आज भी मौजूद है। बेटियों को बोझ समझा जाता है और बेटों को धन का स्रोत। यह बेहद अमानवीय है और दिखाता है कि दहेज की भूख का कोई अंत नहीं है।"
Nikki Bhati Dowry case: शादी से ही बढ़ती गई दहेज की मांग
पीड़िता निक्की भाटी की शादी साल 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि शादी के समय उन्होंने पहले ही स्कॉर्पियो SUV, मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों की मांगें बढ़ती गईं।
अब वे 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो खुद भी इसी परिवार में ब्याही गई है, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा था।
वीडियो ने खोल दी हैवानियत की पोल
घटना का सबसे भयावह पहलू वह वीडियो है जिसे कंचन ने रिकॉर्ड किया। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज़ में साफ दिखता है कि किस तरह निक्की को बाल पकड़कर घसीटा गया और फिर जलते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा गया। इसके तुरंत बाद वह बेहोश होकर गिर गई। कंचन ने बताया कि यह सब कुछ उसके छोटे बेटे के सामने हुआ।
Noida dowry death case: पुलिस कार्रवाई: पति समेत चार गिरफ्तार
इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पति विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को पुलिस ने दावा किया कि वह सबूत बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
- सास दया (55 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है।
- सोमवार को ससुर और देवर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
- पुलिस का कहना है कि विपिन में घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
पीड़िता के पिता ने क्या कहा?
पीड़िता के पिता भीखारी सिंह ने मीडिया से कहा -"मेरी दोनों बेटियाँ एक ही घर में ब्याही गईं। निक्की की शादी विपिन से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। लेकिन दोनों को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।"
कंचन ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी आंखों के सामने निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग निक्की को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहे हैं।
किरण बेदी का बयान इस घटना पर समाज को सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर 21वीं सदी में भी दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां क्यों जिंदा हैं और क्यों बेटियों को आज भी बोझ समझा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications