Nikay Chunav Result 2023: PM मोदी, CM योगी, अखिलेश यादव और सोनिया गांधी के गढ़ में किस पार्टी ने मारी बाजी
Nikay Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव को परिणाम आने के बाद वीआईफी संसदीय सीट और गढ़ों में किस पार्टी ने जीत हासिल की है।

Nikay Chunav Result 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है। इस बार 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। लेकिन इस बार सबकी निगाहें वीआईपी संसदीय क्षेत्र पर टिकी है। किन वीआईपी संसदीय क्षेत्र में कौनसे पार्टी की जीत मिली है।
पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सोनिया गांधी अखिलेश यादव के क्षेत्रों की चर्चा सबसे अधिक है। पीएम मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी, सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर, अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी-इटावा, वहीं, सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली की चर्चा सबसे अधिक है।
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में किसका परचम
100 पार्षदों की सीटों में 63 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। 13 पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजेता हुए हैं। 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।
गोरखपुर का क्या रहा हाल
80 पार्षदों वाली गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है।
Recommended Video

अखिलेश के गढ़ में किस पार्टी ने मारी बाजी
अखिलेश यादव के गढ़ इटावा और मैनपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई है। भाजपा के 17 नगर पालिका परिषद सदस्य बने हैं। 27 पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते।
रायबरेली की क्या है स्थिति?
सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। नगर पालिका परिषद सदस्यों की 21 सीटों पर भाजपा, 28 पर सपा, दो पर एआईएमआईएम और 28 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Result: यूपी चुनाव परिणाम से भाजपा गदगद, उत्तराखंड में दोहराने का दावा












Click it and Unblock the Notifications