UP Nikay Chunav Result: यूपी चुनाव परिणाम से भाजपा गदगद, उत्तराखंड में दोहराने का दावा

उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिससे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। उत्तराखंड में भी इसी साल निकाय चुनाव होने हैं।

UP Nikay Chunav Result: BJP proud of UP election results, claims to repeat in Uttarakhand

उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में योगी सरकार ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिससे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। बता दें कि उत्तराखंड में भी इसी साल निकाय चुनाव होने हैं। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में भी दोहराने का दावा

यूपी चुनाव के परिणाम से भाजपा को संजीवनी मिल गई है। यूपी की जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी निकाय चुनावों में मिली शानदार जीत को उत्तराखंड में भी दोहराने का दावा किया है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव परिणामों पर जनता के आदेश को स्वीकार करते हुए आगे अधिक मेहनत से काम करने की बात कही।

कर्नाटक की हार, विन्रमता से स्वीकार
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जिस तरह योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगम में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है उसने उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसलों को कई गुना बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, यूपी में हासिल यह रिकॉर्ड जीत, प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के अंतर को और अधिक बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कर्नाटक की हार को विन्रमता से स्वीकार करते हुए कहा, पार्टी वहां शानदार तरीके से लड़ी, लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नही रहा, इसलिए हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+