भाजपा को यूपी में मिला एक महिला मुस्लिम चेहरा, बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं निदा

बरेली। तीन तलाक और हलाला के मुद्दे पर देश का ध्यान खींचने वाली निदा जल्द भाजपाई बन सकती हैं। जानकारी के मुताबिक निदा की भाजपा ज्यॉइनिंग के लिए भाजपा के कई स्थानीय नेता प्रयासरत हैं। वहीं लगभग भाजपा हाईकमान भी निदा की भाजपा में ज्यॉइनिंग के लिए हामी भर चुका है। सूत्रों के मुताबिक निदा की ज्यॉइनिंग एक सप्ताह के अंदर हो सकती है। निदा की ज्यॉइनिंग के बारे में यह भी सूचना है कि निदा की ज्यॉइनिंग अब दिल्ली की जगह लखनऊ में हो सकती है।

nida khan may join BJP soon

पहले ज्यॉइनिंग का की जगह दिल्ली बताई जा रही थी। लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम में अधिक व्यस्त होने के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। जानकार यह भी कह रहे है कि निदा की ज्यॉइनिंग देरी होने की एक वजह यह भी हो सकती है कि भाजपा यह तय नहीं कर पा रही है कि निदा की भाजपा में क्या भूमिका हो। लेकिन राजनीति के जानकार यह भी मानते है कि निदा की ज्यॉइनिंग पार्टी के सदस्य के रूप में या फिर निदा की भूमिका एक पार्टी प्रवक्ता के रूप में हो सकती है। भाजपा निदा को पार्टी में शामिल करके मुस्लिम महिलाओं को पार्टी में जोड़ने की कोशिश में है। निदा ने बताया है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। लेकिन शामिल होने का कोई वक्त तय नहीं है। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य पहले ही निदा की मुलाकात हाईकमान से करा चुकी हैं, तभी से माना जा रहा है कि निदा भाजपा में शामिल होकर तीन तलाक और हलाला पीड़ितों के शोषण के खिलाफ और मुखर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+